📱 ClassCPCT Android App उपलब्ध है!

CPCT मॉक टेस्ट, हिंदी/English टाइपिंग अब मोबाइल पर भी।

⚠️ नोट: चूंकि यह ऐप Google Play Store के बाहर से डाउनलोड हो रही है,
Chrome आपको सुरक्षा के लिए "Settings > Allow from this source" ऑन करने का निर्देश दे सकता है।
आप निश्चिंत होकर इंस्टॉल कर सकते हैं – यह ऐप पूरी तरह सुरक्षित है।

05 March 2022 Shift 1 CPCT Reading Comprehension Test Previous Year

 Reading Comprehension Free Online Test CPCT Exam

05th March 2022 Shift 01 Previous Year Question Paper 

दिए गए गद्यांश को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

पौधे 

पौधे हमें ऑक्सीजन, भोजन और दवाओं सहित कई चीजें देते हैं। पौधों को पानी, प्रकाश और हवा जैसी चीज़ों की आवश्यकता होती है। पौधों को मिलने वाली सूर्य की रोशनी की मात्रा उनके विकास को प्रभावित करती है। हमारी तरह पौधों को भी भोजन की आवश्यकता होती है। पौधे के विभिन्न भाग भोजन बनाने में सहायता करते हैं।

पौधे के तीन मूल भाग जड़, तना, और पत्तियां हैं। जड़ें पौधों को जमीन से बांधकर रखने के साथ-साथ जमीन से पानी और खनिजों को अवशोषित करती हैं। तना पौधे को ऊपर की ओर सीधा रखता है। पत्तियों को पौधों का भोजन बनाने के अलावा और भी बहुत कुछ करना पड़ता है।

कुछ पौधे पर-परागण करते हैं। इन पौधों में नर (पुंकेसर), या मादा (अंडप) भाग होते हैं। अक्सर हवा और पानी पराग को बिखेरते हैं, लेकिन ऐसे पौधों में परागण का शेष कार्य कीटों द्वारा होता है। अन्य पौधे खुद ही परागण करते हैं। एक नया पौधा बीज से पैदा होता है। बीज में पौधों के जीवन के पहले चरण के लिए भोजन मौजूद होता है। जैसे-जैसे पौधे जड़ें जमाते हैं और तने को विकसित करते हैं, वे क्लोरोफिल का उपयोग करके अपना खुद का भोजन तैयार करने लगते हैं। बीज कई तरीकों से बिखरता है। कुछ पौधे के बीजों में हुक होते हैं, जो कीटों के फ़र से चिपक जाते हैं, जो फिर अन्य विभिन्न जगहों पर झड़ जाते हैं। बीज हवा में उड़कर, पानी में तैरकर या फलों के द्वारा दूर-दूर ले जाया जाता है। कुछ पौधों में बीजों से भरी फली में विस्फोट होता है जिस कारण बीज हवा में फ़ैल जाते हैं।

पौधे कई किस्मों के होते हैं। कुछ पौधे विशालकाय सेक्वॉइज़ जितने बड़े होते हैं, जबकि कुछ अन्य पौधे जड़-विहीन डकवीड के जैसे छोटे होते हैं। पौधे कुछ महीनों से लेकर सदियों तक जीवित रह सकते हैं। कुछ पौधे लता के रूप में होते हैं। वे चढ़ने के लिए दूसरी वस्तुओं पर निर्भर करते हैं। वे खंभों, भों बाड़, मूर्तियों,यों और अन्य दूसरे पौधों (धों मुख्य रूप से पेड़ों) ड़ों पर चढ़ते हैं। कुछ पौधे कीट-भक्षी होते हैं। इन पौधों में कीड़ों को पकड़ने में सहायता करने के लिए कुछ गतिशील हिस्से, चिपचिपा पदार्थ, या द्रव से भरी थैली होती हैं। जब ये पौधे पेड़ों पर रहते हैं, तो वे पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। कुछ पौधे जो अन्य पौधों पर रहते हैं वे उन पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं जिन पर वे रहते हैं। इन पौधों को परजीवी पौधे कहा जाता है।

Sub questions