Reading Comprehension Free Online Test CPCT Exam
15th May 2022 Shift 01 Previous Year Question Paper
दिए गए गद्यांश को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
चीन के त्यौहार
चीनी अपने आविष्कार के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। रेशम के अलावा, पेपर मेकिंग, प्रिंटिंग, गनपाउडर और कंपास प्राचीन काल में चीन के चार महान आविष्कार हैं। मिट्टी और चीनी मिट्टी के बर्तन चीन के अन्य बड़े आविष्कार हैं। चीन के चीनी मिट्टी के बरतन केवल उपयोगी ही नहीं परन्तु सुंदर भी हैं। यह अपने अत्यधिक सजावटी आकार और रंगों के लिए प्रशंसा के पात्र हैं।
पतंग प्राचीन चीन के सबसे लोकप्रिय आविष्कारों में से एक है। चीनी कई तरह की पतंगें बनाते हैं। चीन की कुछ प्रसिद्ध पतंगें ड्रैगन पतंग, फीनिक्स पतंग, ईगल पतंग, आदि हैं। चीन में, पतंगबाज़ी का सबसे अच्छा मौसम वसंत है। अप्रैल में शुद्ध उज्ज्वल उत्सव के दौरान, लोग अपने पूर्वजों का सम्मान करते हैं और फिर पतंग उड़ाते हैं। पतंगबाज़ी चीन में मनोरंजन के सबसे लोकप्रिय साधनों में से एक है।
सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक होने के नाते चीन में कई त्यौहार मनाए जाते हैं। वसंत महोत्सव सबसे पुराना और सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है। चीनी नव वर्ष के दिन से शुरू होकर यह 15 दिनों तक मनाया जाता है। लोग नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पारिवारिक भोज का आयोजन करते हैं। नव वर्ष के दिन वे अपने दरवाजे पर दोहे चिपकाते हैं और पटाखे चलाते हैं। 5वें दिन लालटेन त्यौहार मनाया जाता है। लोग सुंदर, रंगीन पेपर लालटेन से अपने घर सजाते हैं। उत्सव के दौरान, चीनी लोग पतंग उड़ाते हैं और पतंगबाज़ी की प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं।
आज चीन बदल रहा है। चीनी लोग जीवन के अपने पुराने तरीके छोड़ रहे हैं। एक आधुनिक चीनी पश्चिमी कपड़े पहनता है और पश्चिमी शैली के अपार्टमेंट में रहता है। चीन में गगनचुंबी इमारतें, रेस्तरां और आधुनिक राजमार्ग हैं।
Sub questions