CPCT Exam Reading Comprehension Free Online Test
31th July 2022 Shift 01 Previous Year Question Paper
निम्न गद्यांश को पढ़िए और उसके आधार पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
पांडा
आपने एक विशाल पांडा की तस्वीरें अक्सर पर्चों और पोस्टरों पर देखी होंगी। मुलायम सा दिखने वाला यह काला और सफेद जानवर वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) का आधिकारिक प्रतीक है। जंगली पांडा की न्यूनतम अनुमानित जनसंख्या लगभग 1,864 है। कई लोगों के लिए, विशाल पांडा प्रकृति में संरक्षण योग्य सभी जीवों के लिए संरक्षण का ही प्रतीक बन गया है।
विशाल पांडा भालू जैसा दिखता है क्योंकि लाखों साल पहले दोनों के पूर्वज एक ही थे। आज, विशाल पांडा केवल मध्य चीन के बांस के जंगलों में और बहुत कम संख्या में तिब्बत में पाए जाते हैं। बांस के जंगल उन्हें भोजन और आश्रय के साथ ही सुरक्षा भी प्रदान करते हैं।
विशाल पांडा अपना अधिकांश समय बांस के जंगलों में बांस की कलियां चबाते, घूमते हुए बिताते हैं। चूंकि वे केवल बांस की कलियां ही खाते हैं और वह भी बड़ी मात्रा में, इसलिए हमेशा उनके लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध नहीं रह पाता है। यद्यपि वे लंबे समय तक अपने मुख्य भोजन के बिना जीवित रह सकते हैं, फिर भी कई पांडा भुखमरी की वजह से मर जाते हैं।
विशाल पांडा चंचल जानवर है और वे चहचहाने की, चिढ़ाने की, खर्राटे मारने की, मिमियाने की और यहां तक कि भौंकने की भी आवाज़ें भी निकाल लेते हैं। अत्यधिक शिकार और उनके प्राकृतिक आवास के विनाश के कारण यह विदेशी जानवर विलुप्त होने के कगार पर है। उन्हें केवल चिड़ियाघर में देखा जा सकता है जहां हम उम्मीद करते हैं कि वे अपने जैसे ही और जानवरों का प्रजनन कर सकते हैं। चिड़ियाघर में विशाल पांडा की देखभाल करना एक आसान बात नहीं है, क्योंकि वहां उन्हें खिलाने के लिए भोजन ढूंढना मुश्किल होगा। इसके अलावा वे चिड़ियाघर में आसानी से प्रजनन भी नहीं करते हैं।
जन्म के समय पांडा बहुत छोटा होता है जिसका वजन भी केवल 140 ग्राम होता है। विशाल पांडा एक अच्छी मां भी होती है। वह प्यार से बच्चे को खिलाती है और उसकी देखभाल करती है। वह अक्सर अपने छोटे शावक को गोद में लेती है, उसे सहलाती है और उसके साथ खेलती है। यदि आवश्यक हो तो वह शिशु को अपने दाँत या पंजे में सावधानी से ले जा कर उसकी रक्षा भी करती है। जब शावक लगभग 18 महीने का हो जाता है और उसका वजन लगभग 45 किलोग्राम हो जाता है, तो वह अकेले रहने के लिए तैयार हो चुका होता है।
Sub questions