📱 ClassCPCT Android App उपलब्ध है!

CPCT मॉक टेस्ट, हिंदी/English टाइपिंग अब मोबाइल पर भी।

⚠️ नोट: चूंकि यह ऐप Google Play Store के बाहर से डाउनलोड हो रही है,
Chrome आपको सुरक्षा के लिए "Settings > Allow from this source" ऑन करने का निर्देश दे सकता है।
आप निश्चिंत होकर इंस्टॉल कर सकते हैं – यह ऐप पूरी तरह सुरक्षित है।

Reading Comprehension CPCT Free Online Test 06

 

Test 06 Reading Comprehension CPCT Free Online Test 

नीच दिए गए गद्यांश को पढ़ें और प्रश्‍नों के उत्‍तर दें : 

हमें, संतति के लिए विभिन्न फूलों, सब्जियों, फलों और अन्य पेड़ों के बीजों को संरक्षित रखने की आवश्यकता है। ऐसा करने के लिए शोधकर्ताओं ने बीज बैंक नामक फ्रीजर में इन्हें स्टोर करना शुरू कर दिया है। दुनिया भर में लगभग 1400 बीज बैंक हैं। अब तक, नुकसान को विशेष रूप से किसानों के मामले में, चिह्नित किया गया है।

सदियों से, पौधों की लगभग 10,000 प्रजातियों का उपयोग भोजन के रूप में किया जाता है। इनमें से अनेक में किस्मों की विपुलता है: उदाहरण के लिए अकेले आम और सेब में लगभग 15,000 किस्में हैं।

दुर्भाग्यवश यह विविधता अब धीरे-धीरे कम हो रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि केवल सीमित संख्या में प्रजातियाँ और उनकी किस्में वैश्विक बाजार मैं धन कमाने में सक्षम हैं। चूंकि, आप भी सहमत होंगे कि उपभोक्ता का स्वाद बदलता रहेता है। यदि किसी सब्जी या फल विशेष के लिए बाजार में कोई मांग नहीं है तो किसान इसकी खेती करना बंद कर देंगे।

आज लगभग 150 प्रजातियाँ अभी भी उपयोग में हैं। और इनमें से चार चावल, गेहूँ, मक्का और आलू- मानव जाति के लिए आवश्यक कैलोरी आवश्यकताओं का आधा हिस्सा पूरा कर देती है। इन चार प्रजातियों में से कुछ किस्में उपयोग में हैं। जैव विविधता में परिणामी हानि को रोकने और असुरक्षित मोनो - संस्कृति के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए, लगभग 140 देशों ने जीन बैंकों में खेती और जंगली पौधों के बीज स्टोर करने पर सहमति दी है।

बीज की व्यवहार्यता को बनाए रखने के लिए, इन्हें सूखाया जाता हैं और फिर इन्हें 20°C के तापमान पर जमाया जाता है। परंतु, यहां तक कि ऐसे बीज भी अनिश्चित काल तक नहीं रह सकते हैं। मटर और दालें कुछ वर्षों के भीतर नष्ट हो जाते हैं, अनाज के बीज कुछ दशकों के भीतर नष्ट हो जाते है। इसलिए, इनके स्टॉक को नियमित अंतराल पर सावधानी से पिघलाया जाता है, फिर से ताजा बीजों का स्टॉक हासिल करने के लिए इन्हें फिर से हाइड्रेट और उगाया जाता है, जिन्हें पुन: फ्रोजन किया जाता हैं। युद्धों या प्राकृतिक आपदाओं के एक प्रहार में ऐसे कई अभिलेखागारों को मिटा दिया जाता है और जंगली पौधों तथा उगाए जाने वाले बीजों के जीन बैंकों को असाध्य रूप से ये नष्ट कर देते हैं, एक प्रकार से यह उनका पुनः बीमा किया गया है। अनेक बीज बैंकों द्वारा कृषि फसल के बीजों के डुप्लीकेट सेट को

मितव्ययी रूप से - नॉर्वे के स्पिट्सबर्गन में, सोलबार्ड ग्लोबल बीज वॉल्ट में रखा जाता है।

 Sub Question